नयनादेवी मंडल भाजपा के संगठनात्मक चुनाव सम्पन्न, 2 मंडलाध्यक्ष बनाए

Saturday, Nov 02, 2019 - 07:21 PM (IST)

बिलासपुर (मुकेश): भारतीय जनता पार्टी मंडल श्री नयनादेवी जी के संगठनात्मक चुनाव शनिवार को स्वारघाट स्थित वन विभाग के विश्राम गृह में सर्वसम्मति से संपन्न हुए। मंडल श्री नयनादेवी जी की भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए पार्टी हाईकमान ने इस विधानसभा क्षेत्र में 2 मंडलों के गठन को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है, जिसके अंतर्गत श्री नयनादेवी जी अप्पर मंडल से लेख राम ठाकुर को सर्वसम्मति से मंडल अध्यक्ष पद पर चयनित किया गया, साथ ही नयनादेवी लोअर मंडल से ओंकार ठाकुर को सर्वसम्मति से चयनित किया गया। इस दौरान मंडल के सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का परिचय दिए।

Vijay