गुप्त नवरात्रों के अंतिम दिन हजारों श्रद्धालुओं ने किए मां नयना देवी के दर्शन

Monday, Feb 03, 2020 - 01:48 PM (IST)

नयनादेवी (मुकेश): शक्तिपीठों पर चल रहे गुप्त नवरात्रों की अंतिम दिन माता नयना देवी में पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली और अन्य प्रदेशों से हजारों श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए और अपने परिवार की सुख-शांति की कामना की। श्रद्धालुओं द्वारा नवरात्र के पावन उपलक्ष्य पर हवन-यज्ञ भी किया गया वहीं विश्व शांति एवं भाईचारे हेतु पुजारी वर्ग द्वारा शतचंडी महायज्ञ का आयोजन भी किया गया।

पंजाब की समाजसेवी संस्थाओं द्वारा लंगर का भी आयोजन किया गया। मंदिर के समीप सर्दी के इस मौसम में चाय-पकौड़े व बिस्कुट श्रद्धालुओं को परोसे गए। मंदिर न्यास के अधीक्षक तुलसी राम ने मंदिर व्यवस्था का जायजा लिया और सुरक्षा कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। श्रद्धालुओं के सुरक्षा और सुविधा के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मी, होमगार्ड के जवान और एक्स सर्विसमैन तैनात किए गए हैं। गुप्त नवरात्रों के दौरान माता श्रीनयना देवी के मंदिर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का क्रम जारी है।  

kirti