कन्या पूजन को मां नयनादेवी में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Sunday, Apr 14, 2019 - 11:17 AM (IST)

नयनादेवी : विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नयनादेवी मंदिर में अष्टमी पूजन के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली, यू.पी. बिहार और अन्य प्रदेशों से भारी संख्या में श्रद्धालु अष्टमी पूजन के लिए पहुंचे। अष्टमी पूजन का विशेष महत्व है। इसलिए श्रद्धालु अष्टमी के दिन माता जी की पूजा अर्चना करते हैं। इसके साथ ही कन्या पूजन किया जाता है और हवन यज्ञ करके अपने घर परिवार के लिए सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। हिमाचल प्रदेश का विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नयनादेवी हिंदू और सिक्ख भाईचारे का प्रतीक है। यहां पर काफी संख्या में सिक्ख श्रद्धालु भी माता जी के दर्शन के लिए यहां पहुंचते हैं। पूरा मंदिर धार्मिक रंग में रंगा हुआ है। सुरक्षा के भी कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।

kirti