नयना देवी में मौसम हुआ सुहावना, श्रद्धालु पहुंचे मां के दरबार

Friday, Mar 13, 2020 - 12:35 PM (IST)

बिलासपुर(मुकेश):हिमाचल प्रदेश के नयना देवी में गत रात से मौसम बड़ा ही ठंडा हो गया है। मार्च के महीने में दिसंबर महीने की सर्दी जैसा एहसास हो रहा है। वहीं मां के दरबार में आए श्रद्धालु एवं पर्यटक बारिश के कारण कुछ परेशान से नजर आए।

हालांकि किसानों के मुताबिक भारी ओलावृष्टि के चलते फसलों को काफी नुकसान हुआ है जबकि स्थानीय लोगों ने एक बार फिर गरम परिधान पहनना शुरू कर दिए है।


 

kirti