मां नयनादेवी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालु की मौके पर मौत

Friday, Oct 04, 2019 - 05:11 PM (IST)

नयनादेवी (मुकेश): शारदीय नवरात्रों के दौरान आज नयनादेवी में एक श्रद्धालु की हृदय गति रुक जाने के कारण मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान हुसन लाल पुत्र तेजा सिंह (39) निवासी फि ल्लौर जिला जालंधर के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार यह श्रद्धालु अपने दोस्तों के साथ मोटरसाइकिल पर फि ल्लौर जिला जालंधर पंजाब से माता के दर्शनों को आया था तथा माता के दर्शनों के बाद जब वे वापस अपने घर जाने लगे तो उसे छाती में दर्द हुई। उसके दोस्तों ने उसे नयनादेवी के सामुदायिक अस्पताल में पहुंचाया, जहां उसे जबरदस्त अटैक हुआ तथा मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अस्पताल से हुसन लाल के परिजनों को इसकी सूचना दे दी है। नयनादेवी के डी.एस.पी. संजय शर्मा ने हुसन लाल की मौत की पुष्टि की है।
 

kirti