एक साल से कर रहा था दुष्कर्म

Tuesday, Jun 12, 2018 - 12:36 AM (IST)

नाहन : पुलिस थाना संगड़ाह में एक महिला ने एक युवक पर दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक सिरमौर रोहित मालपानी ने बताया कि पुलिस थाना संगड़ाह में एक महिला ने एक युवक पर पिछले एक साल से धमकी देकर दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं। महिला ने बताया कि आरोपी उसे धमकी भी देता है कि यदि किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा। एस.पी. ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kuldeep