जहरीला पदार्थ निगलने पर छात्रा की चंडीगढ़ में मौत

Monday, Feb 18, 2019 - 09:02 PM (IST)

नाहन: शहर में रह रही एक छात्रा के जहरीला पदार्थ निगलने के बाद चंडीगढ़ में मौत हो गई। गौरतलब है कि शहर में रह रही चांदनी, सतौन निवासी 19 वर्षीय छात्रा सुमन ने जहरीला पदार्थ निगल लिया था। जिसके बाद उसे मैडीकल कालेज नाहन लाया गया जहां से उसे चंडीगढ़ के लिए रैफर किया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। ए.एस.पी. सिरमौर वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि छात्रा सुमन की चंडीगढ़ में मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kuldeep