नाहन-पांवटा NH पर पलटी ITBP बस, 7 जवान घायल (Watch Pics)

Monday, Dec 10, 2018 - 02:05 PM (IST)

पांवटा (प्रेम वर्मा): नाहन-पांवटा एनएच पर सोमवार दोपहर धौलाकुआं के समीप एक दर्दनाक बस हादसा हो गया। जहां सुखचैनपुर नामक जगह पर एक आईटीबीपी की बस पलटने से 13 जवान हादसे का शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि इनमें से 7 लोगों को चोटें आई हैं और उनका इलाज सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में चल रहा है।

इन जवानों में 3 महिला जवान व 4 पुरुष जवान शामिल है। सभी जवान चंडीगढ़ के पंचकुला से देहरादून एक खेल प्रतियोगिता में भाग लेने जा रहे थे। वहीं पुलिस भी मामले की जांच में जुटी हुई है।


 

Ekta