नाहन नगर परिषद की 18वीं अध्यक्ष बनी रेखा तोमर, नियम 89 के तहत हुआ चुनाव

Wednesday, Jan 16, 2019 - 03:09 PM (IST)

नाहन (सतीश): पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अनीता शर्मा के इस्तीफा देने के बाद नगर परिषद अध्यक्ष का पद खाली चल रहा था बुधवार को नगर पालिका नाहन के टाउन हॉल में एसडीएम विवेक शर्मा की देखरेख में रेखा तोमर को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुन लिया गया। चुनाव के दौरान नियम 89 के तहत समय के सभी नियमों का पालन करते हुए रेखा तोमर को अध्यक्ष चुना गया हालांकि अध्यक्ष पद के लिए केवल रेखा तोमर ने ही नामांकन पत्र दाखिल किया था। इसके बावजूद नियमों का पालन करते हुए सभी पार्षदों ने अपना समर्थन रेखा तोमर के पक्ष में दिया। 


नाहन नगर पालिका की अध्यक्षा चुने जाने के बाद रेखा तोमर ने मीडिया से रू-ब-रू होते हुए बताया कि वो अपने कार्यकाल में शहर के विकास के लिए भरसक प्रयास करेंगी। नगर पालिका के विकास की राह पर आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने सभी पार्षदों व शहर वासियों से सहयोग की अपील की है। इस दौरान हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल मंडल अध्यक्ष दीनदयाल वर्मा समेत शहर के कई दिग्गज नेता भी मौजूद रहे। रेखा तोमर नाहन नगर पालिका की 18वीं अध्यक्ष बन गई है देखना यह होगा कि शहर इनकी अगुवाई में कितना विकास कर पाता है।

Ekta