नाहन अस्पताल से फरार हुआ मर्डर का आरोपी, पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप (Video)

Tuesday, Jun 12, 2018 - 03:37 PM (IST)

नाहन: केंद्रीय आदर्श कारागार नाहन में मर्डर केस में उम्र कैद की सजा काट रहा एक कैदी नाहन अस्पताल से फरार हो गया है। जिससे पुलिस प्रशासन में भी हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिन से कैदी पुलिस की कस्टडी में था।


जानकारी के अनुसार कैदी 22 मई से पुलिस की कस्टडी में अस्पताल में भर्ती था। वह पाईल्स की बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती किया गया था। लेकिन मंगलवार सुबह वह पुलिस कर्मियों की आंख में धूल झोंकने में कामयाब हो गया। कैदी वाराणसी का रहने वाला बताया जा रहा है। सूत्रों से पता चला है कि फरार कैदी 7 दिसम्बर 2013 से नाहन जेल में सजा काट रहा था। पुलिस की ओर से जिला के बॉर्डर एरिया पर की नाकेबंदी जा रही है। पुलिस नाहन मेडिकल कॉलेज पहुंच चुकी है और घटना की जांच कर रही है। 

Ekta