भयानक हादसा: गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 3 की दर्दनाक मौत

Sunday, Sep 03, 2017 - 01:56 PM (IST)

नाहन: नाहन के शिलाई में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। दरअसल बोलेरो के खाई में गिरने से 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 6 लोग घाल बताए जा रहे हैं। बता दें कि गाड़ी में 9 लोग सवार थे। तीन के शव निकाले जा चुके है और उन्हें शिलाई ले जाया जा रहा है। कुछ घायलों की हालत भी नाजुक बताई जा रही है। हालांकि मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है।


टिम्बी से बल्हाड मार्ग पर हुआ हादसा
हादसे कैसे हुआ पुलिस इसकी छानबीन में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक हादसा रविवार को 11 बजे के आसपास टिम्बी से बल्हाड मार्ग पर हुआ। दुर्गम इलाका होने की वजह से पुलिस टीम मौके पर नहीं पहुंची है। एसपी रोहित मालपानी ने हादसे की पुष्टि की है।