गणेश उत्सव दौरान भक्तिमय हुआ नाहन, दिनभर लगा रहा श्रद्धालुओं का तांता

Wednesday, Sep 04, 2019 - 04:02 PM (IST)

नाहन (सतीश शर्मा) : पिछले 3 वर्षों से लगातार महाराष्ट्र की तर्ज पर नवयुवक मंडल नाहन द्वारा गणेश उत्सव का आयोजन किया गया। इस गणेश उत्सव में शहर की सभी संस्थाओं के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। पंडाल में सुशोभित भगवान श्री गणेश के दर्शन करने के लिए दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

देर शाम को भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न संस्थाओं की भजन मंडलियों ने भगवान श्रीगणेश की महिमा का गुणगान किया। नवयुवक मंडल के प्रधान अनिल अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष 1 सितंबर को नाहन शहर में गणेश जी की शोभायात्रा निकाली गई।

इसके बाद 2 सितंबर को हिंदू आश्रम नाहन में मूर्ति स्थापना की गई। करीब 4 दिन चले गणेश उत्सव के दौरान पूरा शहर भक्तिमय हो गया। बुधवार को गणेश जी की पूजा अर्चना करने के बाद मूर्ति को विसर्जन नदी पांवटा साहिब के लिए रवाना किया गया, जहां पर गणेश जी की मूर्ति को विसर्जित करने के बाद भंडारे का आयोजन किया गया।

 

 

 

 

Edited By

Simpy Khanna