Watch Video: नाहन Baru Sahib मार्ग Landslide के चलते बंद

Wednesday, Feb 20, 2019 - 04:56 PM (IST)

राजगढ़ (गोपाल): राजगढ़-नाहन सड़क पर बडू साहिब के साथ लगते खैरी के समीप पहाड़ी से भारी भूस्खलन होने के कारण यह मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया है। जिसके कारण नाहन व बडूसाहिब से राजगढ़ आने वाले तथा नाहन व बडू साहिब खैरी की ओर जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क को खोलने का काम आरंभ कर दिया गया है। मगर ऊपर से बार-बार पत्थर गिर रहे हैं, जिसके कारण सड़क को खोलने का कार्य सुचारू रूप से नहीं चल पा रहा। फिर भी विभाग द्वारा मार्ग को खोलने का कार्य युद्व स्तर पर जारी है।

Ekta