ए.बी.वी.पी. ने दिया धरना, शिक्षा मंत्री को भेजा मांग पत्र

Thursday, Feb 07, 2019 - 09:37 PM (IST)

नाहन: वीरवार को प्रदेश में युवाओं को पेश आ रही विभिन्न समस्याओं को लेकर ए.बी.वी.पी. कार्यकत्र्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद शिक्षा मंत्री को डी.सी. सिरमौर के माध्यम से एक ज्ञापन भेजा गया। ज्ञापन में कहा गया कि यदि जल्द इस ओर सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठाती तो प्रदेश स्तर पर व्यापक आंदोलन होगा। कार्यकत्र्ताओं ने मांग रखते हुए कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय का जल्द शिलान्यास किया जाए। एस.एम.सी. व आऊटसोर्स के तहत की जा रही भॢतयों पर तुरंत रोक लगाई जाए। बागवानी विश्वविद्यालय नौणी व कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में छात्रों से ली जा रही फीस कम की जाए। सी.बी.सी.एस. के तहत हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में पुनर्मूल्यांकन सुविधा दी जाए। एस.सी./एस.टी. छात्रवृत्ति घोटाले की सी.बी.आई. जांच की जाए व मैडीकल कालेजों में आधारभूत ढांचा सुदृढ़ किया जाए। इस दौरान कई कार्यकत्र्ता उपस्थित रहे।

Kuldeep