इस शख्स के नाम दर्ज हैं कई अंतर्राष्ट्रीय रिकार्ड, हासिल है यह महारत

Thursday, Dec 08, 2016 - 07:06 PM (IST)

नाहन: पंछी बचाओ, पर्यावरण बचाओ मुहिम के आज गवाह बने हैं गौतम प्रसाद सापकोटा। गौतम को बर्ड ऑफ नेपाल के नाम से भी महारत हासिल है। 251 परिंदों की बोलियां निकालने वाले गौतम प्रसाद के नाम कई अंतर्राष्ट्रीय रिकार्ड दर्ज हुए हैं। मूलत: नेपाल के दुर्गम क्षेत्र के एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाले गौतम को परिंदों की आवाज निकालने की प्रेरणा एक टी.वी. चैनल से मिली। 

वर्ष 2005 से गौतम ने परिंदों की बोलियां निकालना सीखना शुरू किया। पिछले 11 वर्षों में वह एक बेहतर बर्ड मैन के रूप में उभर कर सामने आए। एशिया के 11 देशों में उन्होंने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। देश के 25 राज्यों का वह दौरा कर चुके हैं। देश के नामी शिक्षण संस्थानों, सरकारी व गैर-सरकारी स्कूलों के छात्रों के बीच जब गौतम परिंदों की बोलियां निकालना शुरू करते हैं तो ऐसा लगता है कि प्रकृति स्वयं उतर आई है। आवाजें सुनकर आसपास उडऩे वाले परिंदे पास आने लगते हंै। गौतम बोली निकाल परिंदों को अपने पास बुलाने की कला में भी माहिर हैं। गौतम परिंदों को बुलाते हैं और उनसे बातें भी करते हैं।

गूगल पर उनके चाहने वालों का आंकड़ा एक लाख से ऊपर पहुंच चुका है। वर्ष 2008 में उनका नाम गिनीज बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज हुआ। वर्ष 2011 में यूनीक वर्ल्ड रिकार्ड व लिम्का वर्ल्ड  रिकार्ड में उन्होंने अपना नाम दर्ज करवाया। इसके अतिरिक्त पिछले 11 वर्षों में गौतम को देश-विदेश के संस्थानों में हजारों प्रमाण पत्र मिल चुके हैं। बकौल गौतम 8वीं कक्षा के बाद उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी। उनका मन किताबों में नहीं लगा। घर की वित्तीय स्थिति ठीक थी। एक टी.वी. चैनल से पे्ररणा लेकर परिंदों की बोलियां सीखने के लिए उन्होंने जंगल का रुख किया। करीब 6 साल गौतम जंगलों में भटके। परिंदों की बोलियां सिखाने के लिए उनका कोई गुरु नहीं है। प्राकृति ही उनके लिए गुरुसाबित हुई। 

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के आशीर्वाद से गौतम प्रसाद सापकोटा इन दिनों प्रदेश भर का दौरा कर रहे हैं और प्रदेश के स्कूलों में जाकर परिंदों की बोलियां छात्रों के बीच सुना रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर पर्यावरण को संरक्षित रखना है तो पर्यावरण में रहने वाले पंछी-परिंदों का संरक्षण पहले करना होगा।