फूड प्वाइजनिंग से 24 की हालत बिगड़ी

Monday, Nov 20, 2017 - 11:58 PM (IST)

नाहन : देर रात जिला सिरमौर के संगड़ाह क्षेत्र के लुधियाना गांव में फूड प्वाइजनिंग से 24 लोगों की हालत बिगड़ गई जिन्हें तत्काल संगड़ाह सी.एस.सी. में भर्ती करवाया गया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 11 रोगी फिलहाल सी.एस.सी. में भर्ती हैं। शेष को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। घटना के तुरंत बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जाती है। विषाक्त भोजन खाने से बीमार हुए लोगों को दवाइयां उपलब्ध करवाई गई हैं। विभाग की टीम को निर्देश दिए गए हैं कि वह मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लें, तथा शेष बचे बासी भोजन को नष्ट करवा दें ताकि अन्य लोग इसे न खा सकें। 

उड़द की दाल में फटकरी मिलाने से हुई फूड प्वाइजनिंग 
स्वास्थ्य विभाग को मिली जानकारी के अनुसार लुधियाना गांव में बीती रात कार्यक्रम के तहत लोगों ने सामूहिक भोजन किया, जिसमें उक्त 24 लोग फूड प्वाइजङ्क्षनग का शिकार हुए। जानकारी के अनुसार उड़द की दाल में शायद फटकरी मिलाई गई थी। जिसको खाने के बाद लोगों की हालत बिगड़ी। बीती रात संगड़ाह क्षेत्र के लुधियाना गांव में आयोजित हो रहे कार्यक्रम के दौरान फूड प्वाइजनिंग का मामला पेश आया है। फूड प्वाइजनिंग से 24 लोगों की हालत बिगड़ी। जिन्हें इलाज के लिए सी.एस.सी. में भर्ती करवाया गया था। 11 लोग अभी भी भर्ती हैं। शेष को छुट्टी दे दी गई है।

 

मिली जानकारी के अनुसार उड़द की दाल में फटकरी मिली थी, जिसके चलते फूड प्वाइजङ्क्षनग हुई लेकिन अभी वास्तविक रिपोर्ट मिलना बाकी है। प्रभावित गांव में डा. अक्षत के नेतृत्व में 3 डाक्टरों की टीम भेजी गई है। दवाइयों व क्लोरीन आदि का स्टॉक भी रवाना किया गया। स्थिति नियंत्रण में है। 
-डा. संजय शर्मा, सी.एम.ओ. सिरमौर