नगरोटा सूरियां हादसा : टांडा अस्पताल में 2 और की मौत, मरने वालों की संख्या हुई 4

Friday, May 11, 2018 - 08:31 PM (IST)

कांगडा: नगरोटा सूरियां बस अड्डे पर मिठाई की दुकान में गैस सिलैंडर के फटने से मरने वालों की संख्या 4 पहुंच गई है। टांडा अस्पताल में शुक्रवार प्रात: 2 और लोगों ने घावों के ताव न सहते हुए दम तोड़ दिया। मरने वालों में दीवान चंद (65) निवासी कटोरा व हिमांशु (18) नगरोटा सूरिया शामिल हैं। गत दिवस भी 2 लोगों कैंथों राम व फौजी राम की मौत हो चुकी है। मैडीकल कालेज टांडा में शवों को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।


65 प्रतिशत जली रंजना की हालत में सुधार
इसके अतिरिक्त रंजना देवी पत्नी महेंद्र सिंह निवासी नगरोटा सूरियां जोकि 65 प्रतिशत जली हुई अवस्था में आपातकालीन विभाग में उपचाराधीन है, पहले से ठीक लग रही है। उसके बेटे नवीन कुमार तथा भांजे गौरव ने बताया कि रंजना देवी की हालत में पहले से काफी सुधार हुआ है। वहीं शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू व चौधरी चंद्र कुमार ब्राह्मण कल्याण परिषद के प्रदेशाध्यक्ष पं. वेद प्रकाश शर्मा ने घायलों का कुशलक्षेम पूछा।

Vijay