पेड़ से टकराई मारुति कार, 2 घायल

Monday, Aug 12, 2019 - 08:26 PM (IST)

नगरोटा बगवां,  (बिशन): मलां-चामुंडा मार्ग पर पठियार में एक मारुति कार के पेड़ से टकरा जाने से कार में सवार एक व्यक्ति व उसका दोहता गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान कार चालक हर्ष मनकोटिया निवासी कांगड़ा व अमर चंद निवासी धर्मशाला बड़ोल के रूप में की गई। दोनों नाना व दोहता अपनी मारुति कार (नं.-एच.पी. 39 सी-8129) में सवार होकर मलां से चामुंडा देवी की तरफ  जा रहे थे कि पठियार में उनकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। बताया जा रहा है कि हादसा तेज रफ्तार में ओवरटेक करते हुए हुआ है।

दोनों घायलों को किया पी.जी.आई. चंडीगढ़ रैफर कर दिया

कार के दुर्घटनाग्रस्त होते ही आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और उन्होंने घायलों को कार से बाहर निकलकर 108 एम्बुलैंस से टांडा अस्पताल भेज दिया। यातायात पुलिस नगरोटा बगवां के प्रभारी विपिन सैनी ने बताया कि टांडा में उपचार के उपरांत घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए दोनों को पी.जी.आई. चंडीगढ़ रैफर कर दिया है। नगरोटा पुलिस ने कार को अपने कब्जे में लेकर धारा 279, 337 आई.पी.सी. के तहत मामला दर्ज करके छानबीन आरम्भ कर दी है।

 

Kuldeep