विधायक अरुण कुमार की फेसबुक आई.डी. हैक

Monday, Mar 22, 2021 - 09:53 PM (IST)

नगरोटा बगवां: किन्हीं असामाजिक तत्वों द्वारा विधायक अरुण कुमार कूका की फेसबुक आई.डी. हैक कर ली गई है तथा फेसबुक पर पैसों की मांग की जा रही है। विधायक अरुण कुमार कूका ने आज अपनी फेसबुक पर यह जानकारी सांझा करते हुए अपने फेसबुक फ्रैंड से अपील की है कि किसी ने उनकी फेसबुक आई.डी. हैक कर ली है, इसलिए कोई भी मेरे नाम से ऑनलाइन गूगल पे, पे.टी.एम. या अन्य ऑनलाइन माध्यम से पैसे ट्रांसफर न करें। विधायक कूका ने बताया कि यह सही है तथा कोई भी व्यक्ति मेरे नाम पैसे ट्रांसफर करके ठगी का शिकार न हो। उन्होंने कहा कि वह इस बारे पुलिस थाना में एफ.आई.आर. दर्ज करवाने जा रहे हैं।

Content Writer

Kuldeep