लड़की से बलात्कार का वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस

Monday, Aug 03, 2020 - 11:32 PM (IST)

नगरोटा बगवां (बिशन): पुलिस थाना नगरोटा बगवां के तहत एक पंचायत में एक लड़की से बलात्कार करके उसकी अश्लील वीडियो वायरल होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले की अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई थी। सूत्रों से ज्ञात समाचार के अनुसार नगरोटा बगवां के साथ लगते एक क्षेत्र की लड़की अपने दोस्त के साथ नगरोटा बगवां क्षेत्र में पडऩे वाले एक जंगल में आई थी कि वहां कुछ स्थानीय युवकों ने उन्हें घेर लिया। बताया जा रहा है कि उन्होंने लड़की के दोस्त को वहां से डरा-धमका कर भगा दिया तथा लड़की से बलात्कार कर उसकी अश्लील वीडियो बना कर वायरल कर दी। जिस पर मामला पुलिस में चला गया। अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि लड़की की अश्लील वीडियो ही वायरल हुई है या उससे बलात्कार भी हुआ है। पुलिस गंभीरता से छानबीन में जुटी है।

Kuldeep