2 युवकों ने निगला जहर, हालत गंभीर

punjabkesari.in Monday, Aug 20, 2018 - 04:12 PM (IST)

नादौन: थाना क्षेत्र नादौन के तहत रविवार रात को 2 लोगों द्वारा जहरीला पदार्थ निगलने का मामला प्रकाश में आया है। फिलहाल पुलिस ने दोनों युवकों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पहले मामले में झलाण निवासी संदीप कुमार (33)  ने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। इस दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद परिजन उसे नादौन अस्पताल ले गए वहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार देकर उसे टांडा रैफर कर दिया।


18 वर्षीय किशोर ने भी किया आत्महत्या का प्रयास
वहीं दूसरे मामले में जलाड़ी पंचायत के जंगलखोर के 18 वर्षीय किशोर संजीव कुमार ने भी जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या का प्रयास किया। डी.एस.पी. रेणु शर्मा ने बताया कि पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Kuldeep

Recommended News

Related News