CM वीरभद्र पर जमकर बरसे नड्डा, कहा-बोरिया-बिस्तर रखें तैयार

Sunday, Jun 25, 2017 - 10:32 PM (IST)

गोहर: मंडी जिला के सिराज विस क्षेत्र के सरोआ में सिराज भाजपा की परिवर्तन रथयात्रा में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने एक बार फिर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को निशाने पर लेते हुए दावा किया है कि अंधेर नगरी चौपट राजा की उलटी गिनती शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि वह अपना बोरिया-बिस्तर तैयार रखें। उन्होंने ऐलान किया है कि हिमाचल में भाजपा को सत्ता में काबिज होने से कोई ताकत नहीं रोक सकती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा एकजुट है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में 2017 का विस चुनाव लड़ा जाएगा।  

भाजपा को बदनाम करने पर तुले कांग्रेस के कुछ नेता
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कुछ नेता सत्ता हाथ से निकलने का भय देख भाजपा को बदनाम करने पर तुले हुए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह सपना कभी पूरा नहीं होगा। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हिमाचल से उनका पुराना नाता है और यहां के लोगों और विकास के साथ कोई धोखा नहीं होने दिया जाएगा। जनसभा को सांसद रामस्वरूप शर्मा और विधायक जयराम ठाकुर ने भी संबोधित किया।