Hamirpur: रक्तदान किसी के लिए वरदान साबित हो सकता है : सुक्खू

punjabkesari.in Thursday, Mar 26, 2026 - 05:32 PM (IST)

नादौन (जैन): मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सभी कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं का रक्तदान शिविर लगा कर बिलकुल सरल तरीके से उनका जन्मदिन मनाने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान से बढ़कर मानव जीवन में कोई पुण्य का कार्य नहीं है। जहां रक्तदान करके रक्तदाता दूसरों को जीवनदान देते हैं, वहां रक्तदाता स्वयं को भी शारीरिक रूप से फिट बनाते हैं। उन्होंने इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं को धन्यवाद करते हुए कहा कि आपका किया गया रक्तदान किसी के लिए वरदान साबित हो सकता है। इस दौरान मुख्यमंत्री को बधाई देने के लिए शहरी कांग्रेस अध्यक्ष शम्मी सोनी, किसान नेता बलजीत संधू सहित बहुत बड़ी तादाद में कांग्रेस के अन्य नेता व कार्यकर्त्ता शिमला पहुंचे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News