देवभूमि फिर शर्मसार: 4 युवकों ने नाबालिग लड़की से की दरिंदगी की हर पार

Saturday, Dec 03, 2016 - 11:31 AM (IST)

नादौन: हिमाचल के हमीरपुर जिले के नादौन में एक नाबालिग आप्रवासी लड़की के साथ 4 युवकों द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार झारखंड से यहां पर रहने वाली 15 वर्षीय नाबालिग लड़की जब सुबह 11 बजे खड्ड के किनारे गई तो वहां पर उसके पहचान के 4 युवकों ने उसे टॉफी के बहाने बेहोशी की दवा खिला दी। लड़की के बेहोश होने के बाद चारों युवकों ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। लड़की के माता-पिता अपने घर झारखंड गए हुए हैं तथा लड़की अपनी बहन के साथ रहती है।

जब काफी देर तक लड़की नहीं लौटी तो लड़की की बहन ने पड़ोसियों के साथ लड़की की तलाश शुरू की। जब वह खड्ड किनारे पहुंचे तो वहां पर देखा कि लड़की क्षत-विक्षित कपड़ों के साथ खून से लथपथ बेहोश पड़ी हुई थी। बेहोशी की हालत में लड़की को घर लाया गया तथा उसके होश में आने के बाद उसे नादौन अस्पताल लाया गया। जहां पर पीड़िता का मैडीकल करवाए जाने की प्रक्रिया जारी है। पीड़ित नाबालिग लड़की ने पुलिस को बताया कि वह आरोपियों के चेहरे पहचानती है परंतु उनके नाम नहीं जानती। चारों आरोपी भी आप्रवासी ही हैं। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस ने प्रारंभिक तौर पर जांच शुरू कर दी है।