सुंडला में व्यक्ति की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी

Friday, Jul 30, 2021 - 05:10 PM (IST)

सलूणी (शक्ति): विकास खंड सलूणी की ग्राम पंचायत सुंडला में एक व्यक्ति की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई है। व्यक्ति की पहचान अनिल कुमार (45) पुत्र भागी राम निवासी गांव डनूण डाकघर सुंडला के रूप में हुई है। वीरवार रात को वह 10 बजे अपने घर को गया था लेकिन जब वह देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो परिजन उस का इंतजार करते रहे। साथ में उसके मोबाइल पर भी संपर्क साधते रहे। उसके मोबाइल पर रिंग तो बज रही थी लेकिन जवाब कोई नहीं मिल पा रहा था। शुक्रवार सुबह 10 बजे 500 फुट नीचे बैरास्यूल नदी के किनारे मृत अवस्था में शव मिला।

ग्रामीणों ने इसके बारे में ग्राम पंचायत प्रधान दीप राज को सूचित किया। उसने इसकी सूचना पुलिस चौकी सुरंगानी को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर सभी साक्ष्य को जुटाए और और मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए मैडीकल कॉलेज चम्बा भेज दिया है। अनिल की मौत की पुष्टि डी.एस.पी. सलूणी शेर सिंह ने की है। उन्होंने कहा कि पुलिस जांच में जुटी है।

Content Writer

Kaku Chauhan