हिमाचल में एक ऐसा क्वारंटाइन सैंटर जहां गिटार की धुन पर सज रही संगीत की महफिल

Friday, Apr 03, 2020 - 06:08 PM (IST)

ऊना (विशाल): देशभर में जहां क्वारंटाइन सैंटरों में कई तरह की दिक्कतों का लोगों को सामना करना पड़ रहा है वहीं हिमाचल में एक सैंटर ऐसा भी है जहां गिटार की धुन पर गीत गुनगुनाकर 14 दिन का समय व्यतीत किया जा रहा है। जी हां, हम यहां बात कर रहे हैं मैहतपुर-बसदेहड़ा में बनाए गए क्वारंटाइन सैंटर की। यहां रोजाना संगीत की महफिल सज रही है और क्वारंटाइन किए गए लोग यहां गायक आरबीज के गानों का लुत्फ उठा रहे हैं।

चंडीगढ़ में रहकर गायकी के क्षेत्र में काम कर रहे चिंतपूर्णी विस क्षेत्र के गांव चलाली से संबंधित आरबीज पेशेवर सिंगर हैं और लगभग 4 दिन पहले ही वह हिमाचल बार्डर क्रॉस हुए थे, जिसके बाद उन्हें 14 दिन के क्वारंटाइन पीरियड के लिए इस सैंटर में रखा गया है। यहां वह रोज ही संगीत की महफिल सजाते हैं और क्वारंटाइन किए गए 48 लोगों का मनोरंजन करते हैं। उनकी प्रतिभा की यहां क्वारंटाइन किए गए सभी लोग तारीफ भी कर रहे हैं।

Vijay