कसोल के पास बेरहमी से मौत के घाट उतारा बेंगलुरु का पर्यटक, पुलिस जांच में जुटी

Wednesday, Oct 26, 2022 - 04:34 PM (IST)

कुल्लू (शम्भू प्रकाश): जिला कुल्लू में कसोल के समीप बेंगलुरु के युवक की हत्या कर दी गई है। पुलिस की टीम ने मौके पर जाकर खून से लथपथ शव को ग्रहण नाला से कब्जे में ले लिया है। घटनास्थल पर फोरैंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। शव के पास एक मोबाइल फोन, घड़ी व चाकू बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार ग्राहण नाला के पास एक शव देखे जाने की सूचना मिली। इस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई अमल में लाते हुए घटनास्थल का रुख किया। एएसपी आशीष शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर गए।

मृतक की पहचान सोनू (27) पुत्र रवि कुमार निवासी बेंगलुरु कर्नाटक के रूप में हुई है। यह कसोल घूमने आया था। पुलिस को पता चला है कि बीते रोज कसोल में 2 गुटों में झगड़ा हुआ था। उस झगड़े में यह युवक भी शामिल था। मृतक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान हैं। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह पाया गया है कि युवक की हत्या हुई है। पुलिस ने फिलहाल अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। एसएसपी गुरदेव शर्मा ने कहा कि घटना की बारीकी से छानबीन की जा रही है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Content Writer

Vijay