ऊना के अम्ब में सनसनीखेज वारदात, घर में अकेली नाबालिग लड़की को बेेरहमी से उतारा मौत के घाट

Tuesday, Apr 05, 2022 - 08:39 PM (IST)

अम्ब (अश्विनी): ऊना जिला के उपमंडल अम्ब में एक 16 वर्षीय लड़की की निर्मम हत्या हुई है। हत्यारे ने बड़ी बेेरहमी से कत्ल को अंजाम दिया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच करकार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मंगलवार सायं नगर पंचायत अम्ब के अधीन वार्ड नंबर-9 में संगीन वारदात घटी है। हत्यारे ने तेजधार हथियार से लड़की की गर्दन से नीचे गले पर वार किया है। इसके साथ-साथ दोनों बाजुओं और कमर पर भी हथियार से वार किया गया है। 

बताया जा रहा है कि घर पर लड़की अकेली थी और बाकी पारिवारिक सदस्य घर से बाहर थे। सायं लड़की की मां जब घर पहुंची तो अंदर कमरे में लहूलुहान अवस्था में बेटी का शव पड़ा था। लड़की 10वीं कक्षा में पढ़ती थी। नगर पंचायत चेयरपर्सन इंदु धीमान ने कहा कि जहां पर यह संगीन वारदात हुई है, यह घर अकेला है और आबादी कुछ दूरी पर है। सूचना मिलने पर पुलिस उच्चाधिकारी टीम सहित घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और पुलिस अलग-अलग एंगल से मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
 

Content Writer

Vijay