लड़की से छेड़खानी पर पीट-पीट कर मार डाला व्यक्ति, 4 लोग गिरफ्तार

Saturday, Sep 01, 2018 - 08:35 PM (IST)

राजा का तालाब: नूरपुर थाना के अंतर्गत एक व्यक्ति की उक्त गांव के ही एक परिवार के कुछ लोगों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार उक्त व्यक्ति की मानसिक स्थिति अच्छी नहीं थी। पुलिस के अनुसार गांव की एक लड़की जब शनिवार सुबह स्कूल जा रही थी तो ग्राम पंचायत धनेटी गारलां के गांव धनेटी भूरियां के निरंजन सिंह (40) पुत्र रघुबीर सिंह ने लड़की के साथ छेड़खानी की। छेड़खानी की घटना बारे जैसे ही लोगों के माध्यम से लड़की के परिजनों को सूचना मिली तो वे निरंजन सिंह को ढूंढने लगे।

दुकान से उठाकर कुछ दूरी पर पीट डाला निरंजन
इस दौरान निरंजन सिंह उन्हें एक दुकान पर बैठा हुआ मिला, जिस पर वे उसे वहां से उठाकर ले गए और कुछ दूरी पर ले जाकर उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी। मारपीट के बाद वे उसे लड़की के स्कूल ले आए। स्कूल में उसकी स्थिति नाजुक हो गई। निरंजन सिंह की नाजुक हालत को देखते हुए वहां पर मौजूद उसके भाई ने उसको घर लाकर 108 पर फ ोन करके एम्बुलैंस मंगवाई। इससे पहले कि निरंजन सिंह को एम्बुलैंस के माध्यम से उसे अस्पताल पहुंचा जाता, उसकी मौत हो चुकी थी।

लड़की के परिवार से 4 लोग हिरासत में
निरंजन सिंह के परिवार वालों ने पिटाई के दौरान हुई मौत बारे तत्काल पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर भेज दिया। डी.एस.पी. नूरपुर साहिल अरोड़ा ने बताया कि मृतक के भाई मोहिंद्र सिंह के बयान पर लड़की के परिवार से 4 लोगों जगदीश चंद, राकेश कुमार, लक्ष्मी देवी व अंजू बाला को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है, वहीं घटनास्थल पर फ ोरैंसिक टीम द्वारा साक्ष्य जुटाकर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Vijay