नगर निगम धर्मशाला ने पेश किया 77 करोड़ का बजट, शहरवासियों को राहत (Video)

Monday, Feb 18, 2019 - 05:07 PM (IST)

धर्मशाला (जिनेश): नगर निगम धर्मशाला ने सोमवार को अपना तीसरा बजट पेश किया। नगर निगम के महापौर देविंद्र जग्गी की अध्यक्षता में 77.65 करोड़ के बजट पर मुहर लगी। नगर निगम ने कर मुक्त बजट पेश किया है। शहरवासियों पर कोई नया कर नहीं लगाया गया है और न ही कोई कर वृद्धि की है। नगर निगम ने बजट में मर्ज क्षेत्र में सीवरेज लाइन डालने के लिए 20 करोड़ रूपए का प्रावधान किया है। सार्वजनिक शौचालय के लिए एक करोड़ का प्रावधान किया है।

नई पार्किंग के निर्माण के लिए 4 करोड़ रुपए रखे हैं। शहर में तीन करोड़ से पार्क का निर्माण किया जाएगा। 50 लाख रुपए से मनोरंजन केंद्र स्थापित होगा। जमीन को भूस्खलन से बचाने के लिए नालों का तटीकरण होगा, इसके लिए 2 करोड़ रुपए बजट में रखे हैं। एक करोड़ रुपए से कूल्हों की मरम्मत होगा। सड़क, रास्तों व पुलियों की मरम्मत के लिए 6 करोड़ का प्रावधान बजट में किया गया है। शॉपिंग कांप्लैक्स व दुकानें बनाने के लिए भी 50 लाख रुपए का प्रावधान बजट में रखा है।

Ekta