कुल्लू में मल्टीमीडिया प्रदर्शनी संपन्न, हजारों लोगों ने जानी गुरु नानक देव की जीवन गाथा

Tuesday, Nov 19, 2019 - 11:01 PM (IST)

कुल्लू (दिलीप): कुल्लू जिला के ढालपुर मैदान में भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा आयोजित की गई 5 दिवसीय मल्टीमीडिया प्रदर्शनी का मंगलवार को समापन हो गया। इस मल्टीमीडिया प्रदर्शनी में 5 दिनों में हजारों लोगों ने अवलोकन किया और गुरु नानक देव की जीवनी पर आधारित शिक्षा व उपदेशों को लेकर ज्ञान अर्जित किया।

इस प्रदर्शनी में डिजिटल इंडिया की मुहिम पर एलसीडी में चलचित्र व थ्रीडी तकनीक से वीडियो दिखाकर गुरु नानक देव की जीवन गाथा के बारे में जानकारी दी गई। सहायक निदेशक फील्ड आऊटरीच ब्यूरो सूचना एवं प्रसारण विभाग शिमला रितेश कुमार ने बताया कि गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व पर यह मल्टी मीडिया प्रदर्शनी आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि लोगों ने इस प्रदर्शनी को सराहा और इसमें बढ़-चढ़कर भाग लिया।

उन्होंने कहा कि देशभर में जितने भी महापुरुष हुए हैं, उनके जीवन के बारे में ज्ञान प्राप्त करने के लिए लोग उत्सुक रहते हैं और उनके द्वारा दी गई शिक्षाओं की जानकारी देने के लिए सूचना आयोग पर्व एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा मल्टीमीडिया प्रदर्शनी देशभर में लगाई जाती है। इस तरह की प्रदर्शनी देश के विभिन्न कोनों में आयोजित की जानी चाहिए। इससे लोग महापुरुषों के जीवन के बारे में संपूर्ण ज्ञान प्राप्त करते हैं व उनके द्वारा दी गई शिक्षाओं पर चलने के लिए प्रेरित होते हैं।

Vijay