मुकेश अग्निहोत्री ने साधा निशाना, बोले-सुखराम और धवाला का हश्र तो सिर्फ BJP का ट्रेलर

Wednesday, Aug 14, 2019 - 08:52 PM (IST)

ऊना (अमित): पूर्व मंत्री अनिल शर्मा के मामले को लेकर नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1998 में धूमल की सरकार बनाने के अहम किरदार पंडित सुखराम शर्मा और रमेश धवाला का हश्र तो सिर्फ भाजपा का ट्रेलर है। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा फायदा लेकर कैसे शोषण किया जाता है, यह उसकी ही एक कहानी है।

कहीं सत्ती पर न हो जाए पार्टी की अनुशानात्मक कर्रवाई

उन्होंने कहा कि अनिल शर्मा भाजपा के सदस्य हैं, उनके बारे में फैसला लेने का उसे अधिकार है। उन्होंने कहा कि देशभर में भाजपा दूसरे दलों के नेताओं को तोड़ रही है क्या भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती का अनिल शर्मा पर कदम पार्टी पॉलिसी के खिलाफ तो नहीं। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कहीं हिमाचल भाजपा पर अनुशानात्मक कार्रवाई न कर दें क्योंकि वो सभी दलों के नेताओं को भाजपा में लाने का प्रयास कर रहे हैं और हिमाचल भाजपा अनिल शर्मा के निष्कासन की बातें कर रही है।

प्रदेश सरकार कर रही विधायकों की अनदेखी

वहीं विधायकों की अनदेखी पर नेता विपक्ष का दर्द भी छलक उठा। उन्होंने प्रदेश सरकार पर विधायकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि नेता विपक्ष होने के नाते मुझे अभी तक स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए कोई निमंत्रण नहीं मिला। उन्होंने कहा कि सरकार विधायिका को कमजोर करने का प्रयास कर रही है।

Vijay