सीमैंट के दाम बढ़ने पर नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने घेरी सरकार, जानिए क्या कहा(Video)

Monday, Jul 22, 2019 - 12:20 PM (IST)

ऊना (अमित): हिमाचल प्रदेश में सीमैंट के दाम में हो रही बढ़ौतरी पर विपक्ष ने सरकार की घेरोबंदी शुरू कर दी है। नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि विधानसभा चुनावों के बाद हिमाचल में सीमैंट के दाम 100 रुपए प्रति बैग बढ़ गए हैं लेकिन सरकार प्रदेश में सीमैंट के दाम बढ़ते देख रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में सीमैंट को लेकर शोर मचाने वाली भाजपा अब चुप्पी साध कर बैठ गई है। उन्होंने कहा कि सीमैंट के दामों में इससे ज्यादा कभी बढ़ौतरी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि सीमेंट कंपनियों के साथ सैद्धांतिक निर्णय हुआ था कि सरहदी इलाकों के दाम ही हिमाचल में दिए जाएंगे लेकिन सरकार कांग्रेस को कोसने की बजाय कोई कदम नहीं उठा पा रही है।

 

Vijay