डिलीट में बदल जाएगा भाजपा सरकार का मिशन रिपीट : मुकेश अग्निहोत्री

punjabkesari.in Thursday, Apr 28, 2022 - 07:38 PM (IST)

ऊना (सुरेन्द्र): नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल के विकास और निर्माण के लिए जहां सबसे पहले मुख्यमंत्री डॉ. वाईएस परमार को जाना जाता है, वहीं वीरभद्र सिंह ने भी इस पहाड़ी राज्य के विकास में सबसे बड़ी भूमिका अदा की है। वीरभद्र सिंह ने वर्षों तक हिमाचल के चप्पे-चप्पे तक अपनी पहुंच बनाई और प्रत्येक क्षेत्र तक विकास की लौ पहुंचाई। उन्हीं के नक्शे कदम पर चलते हुए कांग्रेस प्रदेश के विकास को आगे बढ़ाएगी। प्रतिभा सिंह के अध्यक्ष बनने से पार्टी और मजबूत होगी। वीरभद्र सिंह की नीतियों और कार्यक्रमों को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि चुनावों में कांग्रेस को सफलता मिलेगी तथा भाजपा सरकार का मिशन रिपीट डिलीट में बदल जाएगा। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News