मुकेश अग्निहोत्री ने सीएम जयराम पर साधा निशाना, कहा-हम बोलने के लिए आए हैं, बोलेंगे और जीतेंगे

punjabkesari.in Friday, Oct 08, 2021 - 11:37 PM (IST)

मंडी (रजनीश): नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर धमकियां देकर कांग्रेस नेताओं का मुंह बंद करना चाहते हैं लेकिन हम मुख्यमंत्री की धमकियों से डरने वाले नहीं हैं। मुख्यमंत्री की कुर्सी हिल गई है इसलिए अब वह एक महिला को धमकी देकर खामोश रहने के लिए कह रहे हैं जिनके पति ने प्रदेश की सेवा की है। हम बोलने के लिए आए हैं, बोलेंगे भी और प्रदेश में उपचुनाव में चारों खाने चित्त करके ही दम लेंगे।

सीएम का सपना हैलीकाॅप्टर उड़ाने का था, एयरपोर्ट बनाने का नहीं

शुक्रवार को मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन पत्र दाखिल करने पर सेरी मंच पर आयोजित चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि बल्ह में एयरपोर्ट मुख्यमंत्री का सपना होता तो आज बन जाता, पर उनका सपना हैलीकाॅप्टर उड़ाने का था वह उन्होंने उड़ा लिया। आने वाले समय में कांग्रेस बल्ह में एयरपोर्ट बनाएगी। उन्होंने कहा कि इससे बड़ी हैरानी की बात क्या हो सकती है कि जिस जिले का मुख्यमंत्री हो और उस जिले की सड़कों की हालत इतनीय दयनीय हो कि लोगों को सड़क मार्ग से सफर करना मुश्किल हो। उन्होंने कार्यकत्र्ताओं से कहा कि सत्ता को ललकारना सीखो और भाजपा को बाहर का रास्ता दिखाने के लिए अपने-अपने घरों से बाहर निकलो। कांग्रेस की गाड़ी चल पड़ी है।

जनता अब भाजपा की बातों में आने वाली नहीं : राठौर

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि भाजपा की केंद्र की सरकार हो या फिर प्रदेश की इन दोनों सरकारों ने प्रदेश की जनता सहित देश के लोगों को रोने पर मजबूर कर दिया है। आए दिए महंगाई की मार लोगों पर डालकर उनकी जेबों पर डाका डाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि उपचुनाव के लिए कांग्रेस पूरी तरह तैयार और एकजुट है। भाजपा की उलटी गिनती शुरू हो गई है।

निक्कमी सरकार को बाहर करने का समय : संजय  दत्त

कांग्रेस के प्रदेश सहप्रभारी संजय दत्त ने अपने संबोधन में कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और महिलाओं पर अत्याचार भाजपा सरकार के कार्यकाल में बढ़े हैं। किसानों को तंग किया जा रहा है। केंद्र और प्रदेश की निक्कमी भाजपा सरकार को बाहर करने के लिए जनता को शक्ति दिखानी होगी।

आश्रय ने नामांकन रैली से बनाई दूरियां

कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी की नामांकन रैली से पूर्व प्रत्याशी आश्रय शर्मा के घर के नजदीक हुई  लेकिन रैली में आश्रय शर्मा कहीं पर भी नजर नहीं आए। बता दें कि भाजपा प्रत्याशी की नामांकन रैली से सदर के विधायक अनिल शर्मा ने भी किनारा कर लिया था। इस बारे आश्रय का कहना है कि तबीयत ठीक न होने के कारण दिल्ली में स्वास्थ्य जांच करवाने के लिए आया हूं। इस कारण प्रत्याशी के नामांकन कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सका।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News