मुकेश अग्निहोत्री ने फिर जयराम सरकार पर बोला जुबानी हमला, जानिए अब क्या कहा? (Video)

Sunday, Jan 06, 2019 - 04:26 PM (IST)

ऊना(आमित) : नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री आज अपने गृह विधानसभा क्षेत्र हरोली के दौरे पर रहे। इस दौरान मुकेश ने दुलैहड़ में कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। दुलैहड़ पहुंचने पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मुकेश अग्निहोत्री का जोरदार स्वागत किया। मुकेश ने कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचने का आह्वान किया। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर हल्ला बोला। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार पहले ही साल में 4 हजार करोड़ का कर्ज ले चुकी है जबकि अब फिर 500 करोड़ का लेने की तैयारी सरकार द्वारा की जा रही है।

प्रदेश की अर्थ व्यवस्था तहस नहस हो रही

उन्होंने कह कि सरकार प्रदेश में अर्थ व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कोई संसाधन नहीं जुटा पा रही है। जिससे प्रदेश की अर्थ व्यवस्था तहस नहस हो रही है। उन्होंने जयराम सरकार से केंद्र द्वारा जारी 9 हजार करोड़ पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग भी उठाई। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार केंद्र से सिर्फ घोषणाओं के पत्र जारी करवा रही है जबकि धरातल पर एक भी रुपया नहीं लग पाया है। वहीँ उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर बनी फिल्म द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर को लेकर भी मुकेश ने भाजपा पर निशाना साधा। उ्नहोंने कहा कि अब ना ही कोई फिल्म और न ही हीरालाल पन्नालाल सम्मेलन मोदी सरकार को बचा सकते है। उन्होंने कहा कि पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने देश को दुनिया की सबसे बड़ी मनरेगा जैसी योजनाएं दी है। लेकिन ऐसी फिल्में बनाकर यह उनकी छवि को खराब करना चाहते है। 

kirti