संसदीय कार्य मंत्री-डिप्टी स्पीकर ने की मैन हैंडलिंग, पुलिस कर्मियों से दिलवाए धक्के : मुकेश अग्निहोत्री

punjabkesari.in Friday, Feb 26, 2021 - 10:08 PM (IST)

शिमला (राक्टा): नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने सरकार पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चुने हुए विधायकों के लोकतांत्रिक अधिकारों को रोका जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल का काफिला रोकने पर विधायकों को निलंबित कर दिया, काफिला रोकने पर ऐसा कैसे हो सकता है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के किसी भी सदस्य ने राज्यपाल, मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष को टच तक नहीं किया। विधानसभा की अपनी गरिमा है, जो नियमों और कायदों से चलती है। वह मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में बोल रहे थे।

उन्होंने पूछा कि सदन के अंदर किस आदेश की अवहेलना हुई। विधानसभा नियमावली की धारा-140 में विधायकों को बेरोकटोक काम करने की इजाजत मिलती है। धारा-319 में सदन के अंदर के मसले पर आदेश होते हैं कि अंदर कुछ हुआ तो नहीं लेकिन यहां तो बाहर काफिला रोकने पर ही विधायक निकाल दिए। अग्रिहोत्री ने कहा कि यह केवल विपक्ष का काम रोकने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि यह अंहकार सरकार पर भारी पड़ेगा और एक दिन टूटेगा। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि राज्यपाल के जाने के बाद विपक्ष भी बाहर चला गया। अंदर कुछ हुआ ही नहीं, जो हुआ बाहर हुआ।

बाहर नारेबाजी की जा रही थी कि राज्यपाल बात करें या संसदीय कार्य मंत्री आते और संवाद कराते लेकिन ऐसा नहीं हुआ। विपक्ष चाहता था कि सरकार ने पूरे साल में जो किया, राज्यपाल उसे पढ़कर जाते। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सभी 20 विधायक  एकजुट हैं। 5 का निलंबन किया है लेकिन अभी भी सदन के अंदर 15 हैं, जो पूरी ताकत के साथ जनता की आवाज को उठाएंगे और सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरेंगे।

मुख्यमंंत्री की चुनौती स्वीकार

अग्निहोत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री कह रहे हंै कि नेता प्रतिपक्ष को गाड़ देंगे, हमें यह चुनौती स्वीकार है। उन्होंने कहा कि अहंकार और तानाशाही सिर चढ़कर बोल रही है। मसला केवल यह था कि राज्यपाल आए और 8 मिनट में अभिभाषण बिना पढ़े चले गए। हम पूछना चाहते थे कि जिस पर चर्चा होनी है, 65 पन्नों के दस्तावेजों को पढ़ा क्यों नहीं। विधानसभा एक साल बाद लगी है। पिछला सैशन नहीं हुआ और यह सैशन छोटा कर दिया। मुख्यमंत्री बताएं कि राज्यपाल से दस्तावेज क्यों नहीं पढ़ाया गया।

दस्तावेज झूठ का पुलिंदा, बेरोजगारी, महंगाई का नहीं उल्लेख

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सदन में झूठ का पुलिंदा पेश किया गया। जो दस्तावेज पेश किया, उसमें महंगाई, बेरोजगारों, कृषि से जुड़े लाए गए 3 काले कानूनों, रसोई गैस, डीजल और पैट्रोल के बढ़ते दामों व कोरोना काल में हुए भ्रष्टाचार का कोई जिक्र नहीं है। राज्यपाल भी झूठ के पुङ्क्षलदे को पढ़ नहीं पाए। आऊटसोर्स की फर्जी भॢतयां हो रही हैं। 2 विस क्षेत्रों में हजारों पदों को भरने की तैयारियां हो रही हैं। प्रदेश की जनता के मुद्दों को विपक्ष पूरे जोश के साथ उठाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News