अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता में चम्बा का प्रतिनिधित्व करेगा मृदुल

punjabkesari.in Saturday, Sep 18, 2021 - 05:22 PM (IST)

चम्बा (काकू): राज्यस्तरीय सीनियर अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए एन.एच.पी.सी. क्षेत्रीय कार्यालय बनीखेत के परियोजना सतर्कता अधिकारी  उमेश शर्मा के बेटे मास्टर मृदुल का चयन जिला चम्बा की टीम में हुआ है। यह प्रतियोगिता हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से करवाई जा रही है। 19 सितम्बर से ऊना में शुरू होने वाली प्रतियोगिता में मृदुल बाएं हाथ के मध्यम गति के तेज गेंदबाज के रूप में जिला चम्बा का प्रतिनिधित्व करेगा।

मृदुल सैक्रेड हार्ट स्कूल डल्हौजी का छात्र रहा है जहां उसकी माता पूनम अध्यापिका के पद पर कार्यरत हैं। मृदुल वर्तमान में गुरु नानक आयुर्वेदिक मैडीकल कालेज लुधियाना में बी.ए.एम.एस. का छात्र है। जहां डा. अश्वनी शारदा प्राचार्य के नेतृत्व में पढ़ाई के साथ-साथ खेलों के लिए भी पर्याप्त सुविधाएं एवं पर्यावरण उपलब्ध है। डा. शारदा स्वयं बच्चों को खेलों के लिए प्रोत्साहित करते हैं। इसी का परिणाम है कि मृदुल को एच.पी.सी.ए. में खेलने का अवसर मिल पाया।
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kaku Chauhan

Recommended News

Related News