सांसद स्टार क्रिकेट महाकुंभ का आगाज, पंचायती राज मंत्री ने किया शुभारंभ

Friday, Jun 15, 2018 - 04:03 PM (IST)

बिलासपुर (मुकेश): विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी में शुक्रवार को सांसद स्टार क्रिकेट महाकुंभ का शुभारंभ पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने किया। उनके साथ भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा भाजपा कार्यकारिणी सदस्य आशुतोष शर्मा और जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष विशाल जगोता भी मौजूद थे। नैना देवी पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने मंत्री महोदय का जमकर स्वागत किया। पंचायती राज्य मंत्री वीरेंद्र ने कहा कि क्रिकेट महाकुंभ एक ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने का एक अनूठा प्रयास है। इसके लिए सांसद अनुराग ठाकुर बधाई के पात्र हैं।


उन्होंने कहा कि बीसीसीआई का अध्यक्ष बनना कोई मामूली बात नहीं है। एक हिमाचल के युवा लड़के ने बीसीसीआई का पद ग्रहण करते अपने देश का ही नहीं प्रदेश का नाम रोशन किया। उन्होंने कहा कि बीसीसीआई का अध्यक्ष अनुराग बने हैं। उन्होंने कहा कि इस खेल महाकुंभ से ग्रामीण प्रतिभाएं उभरकर सामने आएगी और देश खेल जगत में देश का नाम रोशन होगा। इस मौके पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने कहा कि सांसद ने हमेशा से ही विकास को अपना यह मुद्दा माना है और जिला बिलासपुर का विकास जिस तरह से उन्होंने करवाया है। एक रिकॉर्ड विकास के रूप में इसे देखा जाएगा।


उन्होंने कहा कि सांसद खेल महाकुंभ एक बहुत ही बढ़िया प्रयास है, जिससे ग्रामीण युवा युवाओं को वह मंच मिलेगा। जहां से वह देश का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल में जब-जब भी भाजपा की सरकार आई है तो प्रदेश में विकास की गति तेज हुई है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में भी भाजपा ने विकास की गति को तेजी प्रदान की है। उन्होंने कहा कि विरोधी मात्र रोड़ा अटकाने के सिवाय और कुछ नहीं कर रहे। इस मौके पर खेल महाकुंभ मंडल के प्रभारी सुनील कुमार नैना देवी की प्रभारी बृजेश कुमार भी मौजूद थे। 

Ekta