भारत की सर्जिकल व एयर स्ट्राइक से दुनिया को मिली दिशा : किशन कपूर

Wednesday, Nov 11, 2020 - 09:36 PM (IST)

चम्बा (काकू): आतंकवाद के खात्मे को लेकर पाकिस्तान पर भारत की सॢजकल व एयर स्ट्राइक से दुनिया को एक दिशा मिली है। हाल ही में फ्रांस में आतंकवादियों ने हमला कर दिया था। इसके बाद फ्रांस के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री मोदी का अनुसरण करते हुए स्ट्राइक कर 50 आतंकवादियों को ढेर कर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे विश्व में भारत का डंका बजा है। यह बात कांगड़ा-चम्बा लोकसभा क्षेत्र के सांसद किशन कपूर ने चम्बा में आयोजित जनसभा के दौरान कही।

उन्होंने कहा कि देश में सशक्त नेतृत्व के कारण चीन भारत के आगे नतमस्तक है। पाकिस्तान की भारत की तरफ आंख उठाने की हिम्मत नहीं हो रही है। किशन कपूर ने कहा कि सत्ता में वापसी के लिए कांग्रेस लाचार है। झूठ का सहारा लिया जा रहा है और लोगों को गुमराह किया जा रहा है लेकिन लोग अब जागरूक हो गए हैं। विकास सबके सामने है। 2022 में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की भी सरकारें रहीं लेकिन शिलान्यासों की दुर्दशा होती रही। चुनावों में नए नारे लेकर आए और चुनावों के बाद कोई सुध नहीं ली जबकि भाजपा ने सिर्फ और सिर्फ विकास करवाया। प्रदेश में डबल इंजन काम कर रहा है। चम्बा में एक दिन में 150 करोड़ रुपए के शिलान्यास और उद्घाटन हुए हैं। यह विधायक पवन नैयर के प्रयासों से और भाजपा सरकार में ही संभव है। उन्होंने कहा कि पवन नैयर जनता की चिंता करते हैं। गांवों में बिजली, सड़क व पानी जैसी समस्याओं को लेकर आते हैं। यही कारण है कि जनता ने उन्हें चुना है। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाया और कहा कि आने वाला कल भी देश व प्रदेश में भाजपा का ही है। 

Vijay