झूले पर झूलती जिंदगी...जरा सी गलती ले सकती है जान (Watch Pics)

Tuesday, Jul 31, 2018 - 05:04 PM (IST)

नाहन (सतीश): आज हम आपको एक ऐसी तस्वीर दिखाते हैं जिसे देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे। यह रेणुका क्षेत्र के सियूं गांव की है। जहां लोग जानलेवा सफर करने को मजबूर हैं। बताया जाता है कि यहां दशकों से पुल नहीं बन पाया है।


अंदाजन लोग यहां झूले के सहारे सफर करते हैं मगर इस झूले पर सफर करना भी खतरे से खाली नहीं है। क्योंकि यह झूला भी बदहाल हालत में है और कभी भी बड़े हादसे को अंजाम दे सकता है। हैरानी इस बात की है कि प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।


खासकर बरसात के समय झूले से लोगों को इसी से सफर करना पड़ता है, क्योंकि गिरी नदी उफान पर होती है और लोग इसे पार नहीं कर सकते। लोगों का कहना है कि प्रशासन यह कहकर इस और कोई ध्यान नहीं दे रहा है कि यह इलाका डूब क्षेत्र में आता है, जहां रेणुका डैम बनना प्रस्तावित है। दरसअल डैम बनते ही यहां से इन लोगों को विस्थापित करने की योजना है। 

Ekta