सिरमौर में पसरा मातम, इलेक्ट्रिशियन की अचानक मौत...परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

punjabkesari.in Friday, Jun 19, 2026 - 11:24 AM (IST)

Sirmaur News : जिला सिरमौर के उपमंडल संगड़ाह से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहां पर रेड़ली गांव के एक मिलनसार युवक जयपाल नेगी का अचानक असामयिक निधन हो गया है। वहीं, युवक के अचानक चले जाने से पूरे क्षेत्र में गहरा शोक पसरा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, जयपाल नेगी का शव लाना मशहूर के समीप बरामद हुआ, जिसकी सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। शुरुआती जांच और परिजनों के बयानों के अनुसार, इस दुखद घटना में किसी भी प्रकार की संदिग्ध परिस्थिति या अनहोनी की बात सामने नहीं आई है। परिवार की सहमति के बाद दिवंगत युवक का अंतिम संस्कार पूरे रीति-रिवाज के साथ गिरी नदी के तट (ददाहू) पर कर दिया गया है।

पेशे से इलेक्ट्रिशियन थे जयपाल नेगी

स्थानीय ग्रामीणों और परिचितों से मिली जानकारी के अनुसार, जयपाल नेगी क्षेत्र के एक बेहद लोकप्रिय और कर्मठ युवा थे। वह पेशे से एक इलेक्ट्रिशियन थे और लंबे समय से संगड़ाह व आसपास के गांवों में अपनी सेवाएं दे रहे थे। रेड़ली गांव के निवासियों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि जयपाल बेहद सरल, सहयोगी और मेहनती इंसान थे। उनका इस तरह अचानक दुनिया से चला जाना न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि पूरे समाज और उनके परिचितों के लिए एक ऐसी क्षति है, जिसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News