यहां बर्फ में पहाड़ी नाटी व ठुमके लगाते हुए नजर आए युवा (Watch Video)

Friday, Mar 01, 2019 - 06:08 PM (IST)

सिरमौर (रोबिन): सिरमौर के शिलाई में भारी बर्फबारी के बाद पहाड़ों पर सफेद चादर नजर आ रही है। शिलाई की ऊंची चोटी चांनपुरधार में 2 फीट बर्फ नजर आ रही है जिसे देखने के लिए क्षेत्र के युवा पहुंचे। वह पहाड़ी नाटी व ठुमके लगाते हुए नजर आए।


पहाड़ी युवा बर्फ पर टहलते और भागते नजर भी आए। इस जोरदार बर्फबारी से खुश होकर झूम रहे हैं। चांदपुर धार को टूरिस्ट प्लेस के नाम से जाना जाता है।

यहां पर काफी लोग घूमने भी पहुंचते हैं।


गांव के लोगों से मिली जानकारी से पता चला कि यहां पर उत्तराखंड व पांवटा नाहन क्षेत्र से कई लोग यहां पर बर्फ देखने के लिए पहुंचते हैं। हालांकि अभी पूरी तरह से लोड ना खुलने के कारण यहां ट्विस्ट नहीं पहुंच पा रहे हैं। लेकिन इसे टूरिस्ट प्लेस के नाम से जाना जाता है। यहां पर अभी भी 2 फुट बर्फ नजर आ रही है।

Ekta