तेज रफ्तार का कहर: पांवटा साहिब के मतरालियों में वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौ*त

Thursday, Dec 14, 2023 - 04:33 PM (IST)

पांवटा साहिब (संजय): पुलिस थाना पांवटा साहिब के तहत मतरालियों क्षेत्र में हिट एंड रन मामले में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक घायल हुआ है। पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार रजत (47) पुत्र सोनी निवासी कपूरपुर, तहसील सहारनपुर व उत्तर प्रदेश काफी समय से पांवटा साहिब में काम करता था। बुधवार देर शाम को वह बाइक (एचपी 17जी-5269) पर सवार होकर अपने साथी शाहदाब पुत्र दिलशाद निवासी नराजोडता, जिला मुज्जफरनगर व उत्तर प्रदेश के साथ पांवटा साहिब से मतरालियों की तरफ जा रहा था।

इसी बीच पीछे से एक अज्ञात वाहन तेज रफ्तार में आया और बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों व्यक्ति सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर रजत को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पांवटा साहिब के डीएसपी मानवेन्द्र ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी की फुटेज को खंगाल रही है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay