शर्मनाक: रेप के बाद मां बनी 13 साल की मासूम, बच्ची को दिया जन्म

punjabkesari.in Tuesday, Oct 01, 2019 - 10:19 AM (IST)

नाहन (धर्म सिंह): हिमाचल प्रदेश में एक 13 वर्षीय लड़की के मां बनने का मामला सामने आया है। मामला सिरमौर जिले का बताया जा रहा है। जहां लड़की ने मैडीकल कालेज नाहन में एक बच्ची को दिया। जानकारी के मुताबिक इस लड़की के साथ रेप हुआ था। जिसका खुलासा उसके गर्भवती होने के बाद चला। जिसके बाद उसका प्रसव होना था। वहीं लड़के साथ रेप करने वाला आरोपी नाबालिग बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार अब मामले में बच्ची व आरोपी के डी.एन.ए. सैंपल लिए जाएंगे, जिसके बाद खुलासा होगा। उधर, बच्ची के प्रसव से पूर्व इलाज के लिए पिता कर्जदार हो चला है और अन्य 2 बच्चे खाने को मोहताज हैं।

यह है मामला

जून 2019 में उस समय यह मामला सामने आया था जब पीड़िता गर्भवती हो गई थी। जिसके बाद पुलिस थाना शिलाई में मामला दर्ज किया गया था। लेकिन ज्यादा गर्भवती होने के बाद पीड़िता का प्रसव होना था। पीड़िता को प्रसव पीड़ा होने के बाद परिजन उसे मैडीकल कालेज नाहन लेकर आए। जहां पीड़िता ने बच्ची को जन्म दिया है। उधर, ए.एस.पी. सिरमौर वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि 13 वर्षीय पीड़िता ने बच्ची को जन्म दिया है। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। नवजात बच्ची व आरोपी के डी.एन.ए. सैंपल लिए जाएंगे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Recommended News

Related News