खेतों में गेहूं काट रहीं सास-बहू पहुंचीं अस्पताल, जानिए कैसे

Thursday, May 04, 2017 - 01:35 AM (IST)

भोरंज: उपमंडल भोरंज की ग्राम पंचायत अम्मण के गांव रज्यार में खेतों में गेहूं की फसल की कटाई कर रही सास-बहू पर मधुमक्खियों ने हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया। दोनों महिलाएं सिविल अस्पताल भोरंज में उपचाराधीन हैं। घायल रोशनी देवी (60) ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 10 बजे वह अपनी बहू रीता देवी (29) पत्नी रणजीत सिंह के साथ गांव से दूर खेतों से गेहंू काट रही थी तो अचानक कहीं से मधुमक्खियों ने उन दोनों पर हमला कर दिया। 



चिल्लाती हुईं घर की ओर भागीं महिलाएं
खेतों में उनके समीप कोई भी न होने के कारण वह चिल्लाती हुईं घर की ओर भागीं लेकिन मधुमक्खियों ने उनका पीछा घर तक किया। उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर गांव के लोग जमा हो गए और उन्होंने काफी देर तक धुआं इत्यादि कर मधुमक्खियों को वहां से भगाया। इस बीच मधुमक्खियों ने उन्हें बुरी तरह से काट डाला। ग्रामीणों व परिजन उन्हें निजी वाहन से सिविल अस्पताल भोरंज ले आए जहां उनका उपचार चल रहा है।