भूस्खलन व बाढ़ ने बढ़ाई दिक्कत, काजा-मनाली मार्ग पर छतडू में 100 से अधिक लोग फंसे

Sunday, Jul 31, 2022 - 09:49 PM (IST)

केलांग (ब्यूरो): काजा से मनाली आ रहे पर्यटक छतडू के पास भूस्खलन होने व डोहरनी नाले में बाढ़ आने से दिक्कत में पड़ गए। रविवार को हुई भारी बारिश कई लोगों के लिए आफत बन गई। हालांकि जानमाल का कोई नुक्सान नहीं हुआ लेकिन नालों में बाढ़ आने से लोगों की दिक्कत बढ़ गई। डोहरनी नाले में बाढ़ आने से सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। काजा से आ रहे पर्यटकों सहित अन्य लोग डोहरनी नाले में बाढ़ आने से छतडू में फंस गए। हालांकि छतडू में रहने व खाने की व्यवस्था होने से उन्हें दिक्कत नहीं हुई लेकिन सड़क बंद होने से उन्हें दिक्कत का सामना करना पड़ा। जो पर्यटक व अन्य लोग किराए पर टैक्सी लेकर आ रहे थे वे तो पैदल ही मनाली की ओर चल पड़े लेकिन जो लोग या पर्यटक अपने वाहनों में आ रहे थे उन्हें छतडू में रुकना पड़ा है। 

लाहौल-स्पीति पुलिस व बीआरओ ने रैस्क्यू किए 80 लोग
छतडू में 100 से अधिक लोग लोगों के फंसे होने की जानकारी मिलते ही लाहौल-स्पीति पुलिस ने बीआरओ के साथ मिलकर रैस्क्यू अभियान चलाया है। लगभग 80 लोगों को रैस्क्यू कर लिया है जबकि 2 दर्जन से अधिक लोग छतडू में फंसे हुए हैं। एसपी लाहौल-स्पीति मानव वर्मा ने बताया कि काजा से मनाली व लाहौल की ओर आ रहे पर्यटक व लोग छतडू में फंस गए, जिन्हें रैस्क्यू किया जा रहा है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay