हिमाचल में अब तक 104 अनमोल जानें लील गया मानसून, 408 करोड़ का हुआ नुक्सान

punjabkesari.in Friday, Jul 22, 2022 - 12:14 AM (IST)

शिमला (राजेश): हिमाचल में मानसून लगातार जानलेवा बनता जा रहा है। मानसून से नुक्सान का दौर भी जारी है। मानसून के चलते दुर्घटनाओं में जानमाल दोनों की क्षति हो रही है। शुक्रवार को भी प्रदेश में 6 लोगों की मौत हुई है। इन मौतें के साथ मानसून सीजन में अब तक कुल 104 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में मानसून सीजन में अब तक कुल 408 करोड़ रुपए का नुक्सान हो चुका है। इसके अलावा 12 पक्के और 26 कच्चे मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं। 24 पक्के और 91 कच्चे मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। शुक्रवार को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई है। 

कहां कितनी बारिश दर्ज
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार सबसे ज्यादा बारिश बीते 24 घंटों के दौरान सिरमौर के नाहन में हुई है। यहां पर 38 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। ऊना में 12, शिमला में 7, सोलन 11, जुब्बड़हट्टी 24, मंडी और बिलासपुर में 5.5 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है।

25 जुलाई तक जारी रहेगा बारिश का दौर
मौसम विभाग की ओर से प्रदेश में 25 जुलाई तक बारिश की संभावना जताई गई है। तेज बारिश को लेकर मौसम विभाग ने यैलो अलर्ट जारी किया है। यैलो अलर्ट को देखते हुए प्रदेश में नदी-नालों में बाढ़ आने की संभावना है] ऐसे में नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी गई है। इसके अलावा भूस्खलन वाली जगहों से भी दूर रहने को कहा गया है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News