मानसून सत्र के बाद कांगड़ा दौरे पर CM, करोड़ों के विकास कार्यों का किया उद्घाटन

Monday, Sep 02, 2019 - 03:46 PM (IST)

कांगड़ा(निप्पी) : मानसून सत्र खत्म होने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एक दिवसीय दौरे पर कांगड़ा पहुंचे हैं। जहां उन्होंने कहा कि विधायकों के यात्रा भत्ते में की बढ़ौतरी को गलत तौर तरीकों से प्रचारित किया जा रहा है जबकि ये बहुत कम बढ़ौतरी है जिसे जनप्रतिनिधी होने के नाते विधायकों के लिए बढ़ाना अति जरूरी था। उन्होंने कहा कि 90 फीसदी विधायक इस भत्ते का प्रयोग भी नहीं करते और जो इसका प्रयोग करते हैं उन्हें भी कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जबकि अब इसे सही करने की कोशिश की गई है। कांगड़ा पहुंचते ही उन्होंने ताबड़तोड़ उद्घाटन और शिलान्यास भी किए।

बताया जा रहा है कि कांगड़ा एयरपोर्ट पर उतरने के बाद एयरपोर्ट से कुछ ही दूरी पर बने सनौरा चौक से ही मुख्य संपर्क मार्गों और विकास की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करना शुरू कर दिया। इस तरह उन्होंने कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में करीब 200 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन किया। यहां उन्होंने कांगड़ा पुलिस स्टेशन की भी नींव रखी।
 

kirti