खेतों में काम कर रही महिला पर बंदरों ने किया हमला

Friday, Jun 01, 2018 - 02:19 AM (IST)

नादौन: उपमंडल के अंतर्गत आते टेहली गांव की महिला को वीरवार सुबह बंदरों ने हमला कर घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार महिला माया देवी पत्नी मौजी राम वीरवार सुबह जब खेतों में काम कर रही थी तो उसी समय उस पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। इस दौरान महिला के साथ उसकी देवरानी भी थी, जैसे ही वे दोनों बंदरों को भगाने लगीं तो उसी समय बंदरों के झुंड ने उन पर हमला करके माया देवी के कपड़े फाड़ दिए और उसे जख्मी कर दिया। जब उसकी देवरानी जोर-जोर से मदद के लिए आवाजें लगाईं  तो साथ के घरों के लोग महिला को बचाने के लिए दौड़े, तब जाकर महिला को बंदरों के छुड़ाया गया।


बंदरों द्वारा हमला करने का तीसरा मामला
घायल महिला के पति ने मौजी राम ने बताया कि उनके गांव में पिछले 4 माह में महिलाओं पर बंदरों द्वारा हमला करने का यह तीसरा मामला है। पिछले माह भी बंदरों ने एक महिला पर हमला कर उसे बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया था। लोगों का कहना है कि वन विभाग इस क्षेत्र से शीघ्र बंदरों को पकड़ कर दूर ले जाकर छोड़े ताकि लोग खेतों में अपना काम आसानी से और निडर होकर कर सकें।

Vijay